भारत ने अफगानिस्तान में पाक को दिया बड़ा झटका, भारतीय दवाओं से बदल रहा बाजार
अफगानिस्तान में अब पाकिस्तानी दवाओं की जगह भारतीय फार्मा कंपनियों का दबदबा बढ़ा; जीवन रक्षक आपूर्ति और MoU से मजबूत हुआ भारत का प्रभावनई दिल्ली: भारत ने अफगानिस्तान में फार्मा सेक्टर के जरिए पाकिस्तान को एक बड़ा झटका दिया है। अफगानिस्तान में पहले पाकिस्तानी दवाओं का दबदबा था, लेकिन अब भारतीय दवाइयां तेजी से वहां के बाजार में अपनी जगह बना रही हैं। यह बदलाव हाल के राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रमों का नतीजा है।
अफगानी ब्लॉगर फजल अफगान के मुताबिक, भारतीय दवाएं पाकिस्तानी या तुर्की दवाओं के मुकाबले करीब चार गुना सस्ती हैं और प्रभावी परिणाम देती हैं। यही कारण है कि अफगानिस्तान में लोग अब तेजी से भारतीय दवाओं की ओर बढ़ रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, अफगानिस्तान में पाकिस्तान की फार्मास्यूटिकल हिस्सेदारी 2024 से घट रही थी। अक्टूबर-नवंबर 2025 में हुई सीमा पर झड़पों के बाद अफगा...










