जम्मू-कश्मीर में फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल, कहा—भारत जवाब देगा
नई दिल्ली, 17 जनवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर पाकिस्तानी ड्रोन की उपस्थिति ने सुरक्षा बलों और राजनीतिक नेताओं की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में एलओसी पर तीन बार पाकिस्तान के ड्रोन देखे गए हैं। इसे लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कड़ा रिएक्शन दिया है।
सिंघवी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “पाकिस्तान अपनी पुरानी चाल पर लौट आया है। ऑपरेशन सिंदूर के कुछ ही दिनों बाद जम्मू-कश्मीर में फिर से ड्रोन देखे गए हैं। यह गलती से किया गया उकसावा नहीं, बल्कि जानबूझकर की गई दुश्मनी है। भारत इसे देख रहा है और इसका जवाब देगा।”
सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी को पुंछ और सांबा जिलों में एलओसी के पास पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते हुए देखे गए। सुरक्षा बलों ने ड्रोन रोधी प्रणाली (यूएएस) को एक्टिव कर, संभावित खतरे का प्रभावी जवाब दिया। पुंछ में नियंत्रण...










