नितिन नबीन की टीम ‘युवा’ होगी, मोदी सरकार और बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी
नई दिल्ली: मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। उनकी कमान संभालते ही पार्टी संगठन और मोदी सरकार में बड़े बदलाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन के नेतृत्व में बीजेपी 2029 और उससे आगे की राजनीति के लिए अपनी गोटियां सेट करना चाहती है। इसका मतलब है कि युवा नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल किया जाएगा और सरकार में भी नई ऊर्जा के साथ बदलाव देखने को मिल सकता है।
युवा नेतृत्व और नई टीम:
सूत्रों के अनुसार, नितिन नबीन की नई टीम में अधिकांश पदाधिकारी 55 वर्ष से कम उम्र के होंगे। पार्टी संगठन में युवा नेताओं को बढ़ावा देने का यह एक स्पष्ट संकेत है। नई टीम न केवल संगठन को जुझारू तेवर देगी, बल्कि आने वाले चुनावों में भी राजनीतिक संदेश देने का...










