ओवैसी का चेहरा और बीजेपी जैसा ‘पैटर्न’ – AIMIM अब सिर्फ हैदराबाद की पार्टी नहीं
नई दिल्ली: भारत में मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस के बाद अगर किसी एक पार्टी की ओर सबसे अधिक है, तो वह है असदुद्दीन ओवैसी की मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)। पिछले दशक में जैसे-जैसे बीजेपी का विस्तार तेजी से हुआ है, वैसे-वैसे ओवैसी का राजनीतिक कद भी बढ़ता गया है। अब AIMIM सिर्फ हैदराबाद तक सीमित नहीं रही, बल्कि देश के बड़े हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।
विशेष बात यह है कि AIMIM का विस्तार बीजेपी के मॉडल की तरह हो रहा है – यानी एक चेहरे के दम पर पार्टी को राष्ट्रीय पहचान दिलाना। इस चेहरे में वह हैदराबाद के सांसद और AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी हैं, जिन्हें देश भर में मुसलमानों का भरोसेमंद नेता माना जाने लगा है।
AIMIM का तेजी से बढ़ता जनाधार
हाल ही में हुए महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में AIMIM ने अपनी ताकत ...










