71 की उम्र में भी रेखा का जादू बरकरार, काली साड़ी और मांग का सिंदूर देख फैंस बोले—‘सबको फेल कर रखा है’
मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री रेखा एक बार फिर अपने सदाबहार अंदाज़ से सभी का दिल जीत ले गईं। फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर जब 71 वर्षीय अभिनेत्री ने काली साड़ी, मांग में सिंदूर और काला चश्मा लगाकर एंट्री की, तो पूरी महफ़िल जैसे थम-सी गई। एक के बाद एक ग्लैमरस लुक में पहुंचीं हसीनाओं के बीच रेखा का क्लासिक अंदाज़ सोशल मीडिया पर भी छा गया।
काली साड़ी में छाया रेखा का क्लासिक ग्लैमर
कार्यक्रम में रेखा ने सिंपल लेकिन बेहद एलीगेंट काली साड़ी पहनी, जिस पर गोल्डन पोल्का डॉट डिज़ाइन बना था। साड़ी को उन्होंने पारंपरिक अंदाज़ में लूज़ पल्लू के साथ ड्रेप किया। इसके ऊपर फ्लोर-लेंथ, धारीदार टेक्सचर वाली लॉन्ग जैकेट उनके पूरे लुक को एक ट्विस्ट दे रही थी।
जूलरी और हेयरस्टाइल ने बढ़ाया नूर
रेखा ने अपने ट्रेडिशनल अवतार को मैच करते हुए लंबे गोल्डन इयरिंग्स, इंट्रीकेट डिज़ाइन वाले कंगन और ...










