रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज का सादगी भरा लुक, साड़ी और वेस्टर्न अवतार में दिखी खूबसूरती
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच देखने पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज ने अपने सादे और स्टाइलिश लुक से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने साड़ी, सूट और वेस्टर्न आउटफिट में अपनी खूबसूरती और सिंपलिसिटी का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।
साड़ी में सुंदरता
प्रिया सरोज ब्राउन कलर की साड़ी में नजर आईं। साड़ी के पल्लू पर ब्लैक और वाइट डीटेलिंग थी, हाफ स्लीव्स ब्लाउज का सुनहरा बॉर्डर इसे परफेक्टली ट्यून करता था। गले में पेंडेंट, हाथ में ब्रेसलेट और स्टड इयररिंग्स के साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग ने लुक को और खास बना दिया। माथे पर काली छोटी बिंदी और न्यूड बेस मेकअप ने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और उभार दिया।
वेस्टर्न अवतार
साड़ी के अलावा प्रिया ने लूज फिटिंग वाले ब्लैक टॉप और ब्लैक प्लाजो के साथ अपने वेस्टर्न लुक में भी स्टाइल दिखाया। हाथ में Bvlgari की Serpenti Tubogas वॉच और खुले बालों के साथ मिनिमल मेकअप ने ...










