पूर्व क्रिकेटर महाराजा संग बड़ौदा की रानी राधिकाराजे ने दिखाई शाही ठाठ, पैठनी साड़ी में छाईं महफिल
बड़ौदा, 18 फरवरी 2026: बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ अपने शाही लुक्स और फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने महाराजा पति समरजीतसिंह रणजीतसिंह गायकवाड़ के साथ किसी इवेंट में शाही ठाठ दिखाया। साड़ी में रॉयल अंदाज और क्लासी जूलरी के साथ महारानी का देसी रूप दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा।
दोस्त ने डिजाइन की खास साड़ी
47 साल की महारानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी दोस्त स्नेहा दातार द्वारा डिजाइन की गई कॉफी ब्राउन कलर की पैठनी साड़ी पहनी। इस साड़ी का पैटर्न वर्षों पुरानी साड़ी से इंस्पायर होकर तैयार किया गया।
साड़ी की खासियत
महारानी की साड़ी असली जरी से सजी हुई है। साड़ी पर सुनहरी जरी से जालीदार पैटर्न और पल्लू में आर्मूर की झलक दिखाई देती है। पल्लू पर फ्लोरल पैटर्न और मोर के डिज़ाइन के साथ पर्पल कलर का टच इसे और ख...










