रामा या श्यामा तुलसी: आपके घर में लगी कौनसी? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना सूख जाएगा पौधा
भारतीय हिंदू परिवारों में तुलसी का पौधा केवल पौधा नहीं, बल्कि श्रद्धा और आस्था का केंद्र माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग नर्सरी से लाकर उलझन में रहते हैं कि उनके घर की तुलसी रामा है या श्यामा। दोनों की देखभाल और पहचान अलग होती है, जिससे पौधा हरा-भरा और स्वास्थ्यवर्धक बना रहता है।
रामा और श्यामा तुलसी की पहचान
रामा तुलसी: हल्के हरे रंग की पत्तियां, हल्की मीठी खुशबू, सौम्य सुगंध। इसे पूजा-पाठ में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और इसे ‘उज्ज्वल तुलसी’ भी कहा जाता है।
श्यामा तुलसी: गहरे रंग की पत्तियां और टहनियाँ, बैंगनी या कालेपन लिए हुए, स्वाद थोड़ा तीखा और सुगंध तेज। इसे भगवान कृष्ण के नाम पर ‘कृष्णा तुलसी’ भी कहते हैं। आयुर्वेद में श्यामा तुलसी को अधिक गुणकारी माना गया है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है।
धार्मिक और वास्तु महत्व
...










