कपड़ों में छोटे-छोटे छेद? चूहा नहीं, सिल्वर फिश कीट मचा रहा आतंक, घर पर अपनाएं ये आसान उपाय
नई दिल्ली। क्या आपकी अलमारी में रखे कपड़ों या दस्तावेजों में अचानक छोटे-छोटे छेद दिखने लगे हैं? यदि हां, तो इसकी वजह सिल्वर फिश नामक कीट हो सकते हैं, जो अंधेरे में छिपकर कपड़े, कागज और स्टार्च युक्त चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं।
खास बात यह है कि इनकीटों से छुटकारा पाने के लिए महंगे पेस्ट कंट्रोल की जरूरत नहीं है। कुछ सरल घरेलू उपायों अपनाकर इन्हें हमेशा के लिए दूर भगाया जा सकता है।
दालचीनी का प्रयोग:
सिल्वर फिश तेज़ और तीखी खुशबू से परेशान होते हैं। दालचीनी की स्टिक्स या पाउडर को छोटे कपड़ों में बांधकर पोटली बनाएं और अलमारी के कोनों, दराज और जूतों के रैक में रखें।
खीरे का छिलका:
खीरे के मोटे छिलके भी प्राकृतिक रिपेलेंट का काम करते हैं। इन्हें उन जगहों पर रखें जहां कीटों का खतरा हो। ध्यान रखें, छिलके सड़ने से पहले बदलें।
बेकिंग सोडा:
बेकिंग सोडा को थोड़े शहद या चीनी के साथ मि...










