गीता जयंती विशेष: ‘फोकस, मेहनत और सकारात्मक सोच’—हर स्टूडेंट के लिए जीवन बदल देने वाले गीता के संदेश
नई दिल्ली। गीता जयंती 2025 इस बार 1 दिसंबर को मनाई जा रही है। यह दिन न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि उन लाखों छात्रों के लिए भी विशेष मायने रखता है जो पढ़ाई, करियर और जीवन की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए उपदेश सदियों बाद भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में थे।
गीता जयंती के अवसर पर विद्यार्थी यह समझ सकते हैं कि सफलता का आधार सिर्फ एक—एकाग्रता, मेहनत और सकारात्मक सोच है। गीता के उपदेश बताते हैं कि सही दिशा में किया गया कर्म ही व्यक्ति को आगे बढ़ाता है और उसे मंज़िल तक पहुंचने की प्रेरणा देता है।
स्टूडेंट्स के लिए गीता के प्रेरणादायी संदेश
गीता की शिक्षाएं समय, परिस्थिति और युग से परे हैं। यह विद्यार्थियों को आत्मअनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देती हैं। यहाँ कुछ अनमोल संदेश हैं ...










