Navy Day Special: कराची पोर्ट कई दिन तक जलता रहा, घुटनों पर आ गई पाकिस्तानी सेना — जानिए नौसेना दिवस के पीछे का वीरता भरा इतिहास
हर साल 4 दिसंबर को भारत नौसेना दिवस (Indian Navy Day) मनाता है। यह दिन भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, ताकत और शौर्य का प्रतीक है। 1971 के भारत-पाक युद्ध में ऑपरेशन ट्राइडेंट की ऐतिहासिक सफलता को याद करते हुए यह दिन नौसेनिक पराक्रम को समर्पित किया जाता है।
ऑपरेशन ट्राइडेंट: 4 दिसंबर 1971 का वो दिन जिसने युद्ध का नक्शा बदल दिया
3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा पर भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया। इसके जवाब में भारतीय नौसेना ने अगले ही दिन इतिहास रच दिया।
4 दिसंबर 1971 की रात, भारतीय नौसेना की मिसाइल बोट्स —
INS निपट
INS नीरघाट
INS वीर
कराची बंदरगाह पर कहर बनकर टूट पड़ीं। भारत ने पहली बार युद्ध में एंटी-शिप स्टाइक्स (Styx) मिसाइल का इस्तेमाल किया।
कराची पोर्ट में लगी आग कई दिनों तक धधकती रही
भारतीय हमला इतना विनाशकारी था कि पाकिस्तान के गर्व माने...










