1 साल में नौकरी छोड़ने को तैयार हैं 70% कर्मचारी, वजह सिर्फ सैलरी नहीं!
नई दिल्ली: भारत में कर्मचारी अब पहले से कहीं ज्यादा जल्दी नौकरी बदलने को तैयार हैं। हालिया स्टडी में सामने आया है कि 70 प्रतिशत कर्मचारी एक साल से पहले ही वर्तमान नौकरी छोड़कर नई कंपनी ज्वॉइन करने को इच्छुक हैं। खास बात यह है कि इसके पीछे केवल सैलरी की चाहत नहीं है, बल्कि अन्य कई कारण भी काम कर रहे हैं।
युवा कर्मचारी सबसे आगे
स्टडी से पता चला है कि युवा कर्मचारी और जेनेरेशन Z सबसे जल्दी नई नौकरी की तलाश में लग जाते हैं। केवल 26 प्रतिशत कर्मचारी ही ऐसे हैं जो एक कंपनी में एक साल से अधिक रुकना चाहते हैं, जबकि 4 प्रतिशत ने अभी इस पर विचार नहीं किया।
किन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा जॉब स्वीच का चलन
हेल्थकेयर, बायोटेक और फार्मा सेक्टर में जॉब स्वीच की संभावना सबसे ज्यादा है।
इन क्षेत्रों में 81 प्रतिशत कर्मचारी एक साल के अंदर नौकरी बदलना चाहते हैं।
जेनेरेशन Z में यह आंकड़ा 76 प्रतिशत,...










