हरियाणा में 19 दिन बंद रहेंगे स्कूल, 1 जनवरी से शीतकालीन अवकाश घोषित
चंडीगढ़। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (विंटर वेकेशन) की घोषणा कर दी है। शिक्षा विभाग के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 16 जनवरी 2026 तक राज्य के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। स्कूल 16 जनवरी (शुक्रवार) से दोबारा खोले जाएंगे।
यह जानकारी विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में दी गई है। विभाग ने सभी स्कूलों से आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है।
दिसंबर में पहले ही मिलेंगी 4 दिन की छुट्टियां
विंटर वेकेशन शुरू होने से पहले ही दिसंबर के आखिरी सप्ताह में स्कूलों में लगातार छुट्टियां रहेंगी।
25 दिसंबर – क्रिसमस
26 दिसंबर – शहीद उधम सिंह जयंती
27 दिसंबर – गुरु गोबिंद सिंह जयंती
28 दिसंबर – रविवार
इन छुट्टियों के कारण विंटर वेकेशन से पहले ही स्कूल चार...










