अमेरिका के 5 मेडिकल कॉलेज, जहां बिना ट्यूशन फीस के बन सकते हैं डॉक्टर, लेकिन शर्तें जानना जरूरी
अमेरिका में डॉक्टर बनने का सपना लाखों छात्रों का होता है, लेकिन मेडिकल एजुकेशन की ऊंची फीस इस सपने के आड़े आ जाती है। वर्ष 2025 में अमेरिका के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) कोर्स की औसत फीस करीब 2.40 करोड़ रुपये, जबकि निजी कॉलेजों में यह 3 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच चुकी है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि अमेरिका में कुछ ऐसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज भी हैं, जहां ट्यूशन फीस बिल्कुल नहीं ली जाती। ये संस्थान विशेष शर्तों और स्कॉलरशिप मॉडल के तहत छात्रों को पढ़ाई का अवसर देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही अमेरिका के 5 प्रमुख मेडिकल कॉलेजों के बारे में।
एफ. एडवर्ड हेबर्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन, मैरीलैंड
मैरीलैंड स्थित यूनिफॉर्म्ड सर्विसेज यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अंतर्गत आने वाले इस मेडिकल कॉलेज में MD कोर्स के लिए कोई ट्य...










