निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड का एयूएम 50,000 करोड़ रुपये के पार
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी है। निप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 50,000 करोड़ रुपये के पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ यह फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज कैप फंड और एसबीआई लार्ज कैप फंड जैसी प्रमुख लार्ज कैप योजनाओं की सूची में शामिल हो गया है।
लार्ज कैप फंड क्यों खास?लार्ज कैप म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं। ये फंड मजबूत व्यावसायिक मॉडल वाली ब्लू चिप कंपनियों में निवेश करते हैं और इसलिए आर्थिक मंदी या बाजार के उतार-चढ़ाव के समय भी स्थिर रहते हैं। भारत के बाजार पूंजीकरण में लार्ज कैप कंपनियों का योगदान 65% से अधिक है, बीएसई 500 के रेवेन्यू में 60% और मुनाफे में लगभग 65% है।
शानदार प्रदर्शननिप्पॉन इंडिया लार्ज कैप फंड ने पिछले 3 और 5 वर्षों में क्रमशः 18.46% और 22.43% का रिटर्न दिया है। वहीं, आई...










