AI असमानता कम करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट करेगी $50 अरब का निवेश, प्रेजिडेंट ने किया ऐलान
नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वैश्विक AI असमानता को कम करने के लिए दशक के अंत तक 50 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की।
ग्लोबल साउथ में AI अपनाने की रफ्तार कम
माइक्रोसॉफ्ट के प्रेजिडेंट ब्रैड स्मिथ और चीफ रिस्पॉन्सिबल AI ऑफिसर नताशा क्रैम्पटन ने समिट में कहा कि ग्लोबल नॉर्थ की तुलना में ग्लोबल साउथ में AI अपनाने की रफ्तार लगभग आधी है और यह अंतर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो AI की खाई वैश्विक आर्थिक असमानताओं को और गहरा कर सकती है।
निवेश के पांच प्रमुख क्षेत्र
50 अरब डॉलर का यह निवेश मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों में खर्च किया जाएगा:
डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
स्किलिंग और प्रशिक्षण
मल्टी-लैंग्वेज AI डिवेलपमेंट
स्थानीय इनोवेशन
AI अपनाने और उपयोग पर फोकस
...










