शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HUL, एक्सिस बैंक समेत इन शेयरों में दिखी तेजी, कमाई के संकेत
नई दिल्ली।
घरेलू शेयर बाजार में बीते सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की ताजा चेतावनी और वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के बाद वैश्विक स्तर पर बने अनिश्चित माहौल का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दिया।
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 322.39 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,439.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 446.68 अंक टूटकर 85,315.33 के निचले स्तर तक पहुंच गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 78.25 अंक यानी 0.30 प्रतिशत फिसलकर 26,250.30 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले निफ्टी ने 26,373.20 अंक का रिकॉर्ड स्तर भी छुआ था।
इन दिग्गज शेयरों में रही बिकवाली
सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS...










