Budget 2026 Expectations: यूएई और सिंगापुर में 0%, भारत में 30%… क्या क्रिप्टो निवेशकों को बजट में टैक्स में मिलेगी राहत?
नई दिल्ली: 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट 2026 से पहले क्रिप्टोकरेंसी सेक्टर में उत्सुकता और उम्मीद दोनों है। निवेशक चाहते हैं कि सरकार क्रिप्टो निवेशकों पर लागू भारी टैक्स को आसान और स्पष्ट करे, या किसी तरह से राहत प्रदान करे।
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का हाल
भारत में क्रिप्टोकरेंसी यानी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDA) में लोगों की रुचि बढ़ रही है। लेकिन उच्च टैक्स और नियमों की अस्पष्टता के कारण इसमें निवेश करना महंगा और चुनौतीपूर्ण है।
टैक्स की वर्तमान स्थिति
इनकम-टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 115BBH के तहत VDA ट्रांसफर पर 30% की फ्लैट दर से टैक्स लगता है।
इसके अलावा सरचार्ज और सेस भी जोड़े जाते हैं।
IT एक्ट के सेक्शन 194S के तहत 1% TDS लगता है जब किसी फाइनेंशियल ईयर में लेन-देन 10,000 रुपये से ज्यादा हो।
मौजूदा नियमों के अनुसार, VDA से होने वाले नुकसान को अन...










