Monday, May 25

This slideshow requires JavaScript.

उमरिया के स्कूल में हड़कंप, छात्राओं के अजीब व्यवहार ने गाँव में मचाई सनसनी

उमरिया (मध्य प्रदेश): जिले के ग्राम कल्दा स्थित हाई स्कूल में पिछले तीन दिनों से अजीब घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। स्कूल में पढ़ने वाली करीब 11 छात्राएं अचानक बाल खोलकर नाचने-कूदने लगीं, जिससे स्कूल प्रबंधन और अभिभावक दोनों सकते में हैं।

This slideshow requires JavaScript.

सूत्रों के अनुसार, पहले दिन केवल दो छात्राओं के साथ यह घटना हुई। परिजनों ने इसे “ऊपरी साया” मानते हुए झाड़-फूंक करवाई, जिससे वे ठीक हो गईं। लेकिन दूसरे और तीसरे दिन भी यह स्थिति बनी रही। तीसरे दिन लगभग 10-11 छात्राएं एक साथ अजीब हरकतें करने लगीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का एक वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और गांव में दहशत फैल गई। छात्राओं के अभिभावकों ने उन्हें पहाड़ के ऊपर स्थित महोबा दादर मंदिर ले जाकर पंडा द्वारा झाड़-फूंक कराई। इसके बाद सभी छात्राएं सामान्य हो गईं।

स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया

हाई स्कूल कल्दा के प्रभारी प्राचार्य सूरज लाल मराबी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा, “पहले दिन दो बच्चियों को झाड़-फूंक करवाई गई थी, दूसरे दिन तीन-चार बच्चियों के साथ वही हाल रहा। तीसरे दिन 10-11 छात्राओं के साथ घटना हुई। फिलहाल सभी ठीक हैं।”

वहीं, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. मरावी ने कहा, “मुझे मामले की जानकारी मिली है। मैं कल्दा पहुंच चुका हूं और डॉक्टरों की टीम भी जांच के लिए आ रही है। फिलहाल ज्यादा कुछ कहना मुश्किल है।”

मामला अब शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य अधिकारियों की जांच के दायरे में है। गांव में इस घटना ने आम लोगों में डर और आश्चर्य दोनों पैदा कर दिया है।

Leave a Reply