

वैलेंटाइन डे नजदीक है और हर कोई अपने पार्टनर को कुछ स्पेशल और दिल से जुड़ा तोहफा देना चाहता है। ऐसे में महंगे गिफ्ट खरीदने की बजाय, अपने हाथों से बनाया गया गिफ्ट और भी खास अहसास देता है। इस साल आप अपने प्यार के लिए ‘बटरफ्लाई फैरी लाइट बोतल लैंप’ बना सकते हैं, जो न केवल कमरे को रोशन करेगा बल्कि आपकी मेहनत और प्यार का एहसास भी दिलाएगा।

जरूरी सामग्री
एक खाली कांच की बोतल
तितली के लेआउट (पेपर कट-आउट्स)
सफेद एक्रेलिक रंग और स्पंज
फैरी लाइट्स
गोंद
बनाने की आसान विधि
बोतल को अच्छे से धोकर उसका लेबल हटा दें और पूरी तरह सुखा लें।
कागज पर तितली के लेआउट बनाकर कई तितलियां काट लें और बोतल पर अलग-अलग चिपका दें।
स्पंज या रफ कपड़े की मदद से पूरी बोतल पर सफेद रंग थपथपाकर लगाएं। तितलियों पर भी हल्का रंग लगाएं।
रंग सूख जाने के बाद तितलियों को सावधानी से निकाल दें। इससे तितलियों के हटाए गए हिस्से पर बोतल साफ दिखाई देगी और बाकी हिस्सा रफ और धुंधला दिखेगा।
निकाली हुई तितलियों को बीच से हल्का मोड़ दें और केवल बीच वाले हिस्से पर गोंद लगाकर बोतल पर चिपका दें।
बोतल के अंदर फैरी लाइट्स डालें। जैसे ही लाइट ऑन करेंगे, तितलियों के चारों तरफ से छनकर आने वाली रोशनी जादुई माहौल तैयार करेगी।
क्यों है यह गिफ्ट खास?
हाथ से बनी चीज़ें हमेशा पर्सनल टच और खास अहसास देती हैं।
यह गिफ्ट घर में मौजूद पुरानी चीज़ों से आसानी से तैयार किया जा सकता है, यानी बजट फ्रेंडली।
यह लैंप आपके पार्टनर के नाइटस्टैंड या स्टडी टेबल पर हमेशा आपकी याद दिलाता रहेगा।
3D तितलियों और फैरी लाइट की चमक कमरे को रोमांटिक फिल्मी सीन जैसा माहौल देती है।
इस वैलेंटाइन डे, अपने प्यार को खास महसूस कराने के लिए इस आसान DIY गिफ्ट को बनाना आपके रिश्ते में एक यादगार पल जोड़ देगा।


