Wednesday, February 4

प्याज से बढ़ सकती है हेयर ग्रोथ! यूएसए की कंटेंट क्रिएटर बेहेश्ते ने बताया आसान नुस्खा

नई दिल्ली। बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने के लिए बाजार में कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन उनका असर हमेशा संतोषजनक नहीं होता। ऐसे में यूएसए की कंटेंट क्रिएटर बेहेश्ते सादेघी ने प्याज और रोजमेरी से तैयार किए जाने वाले घरेलू शैंपू का नुस्खा साझा किया है, जो बालों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

प्याज के कई हेयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होने के पीछे इसका सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण है। ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों को मजबूती और घनत्व देने में मदद करते हैं। इसके अलावा, प्याज हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाता है।

शैंपू बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • प्याज

  • रोजमेरी की पत्तियां

  • ग्लिसरीन

  • कोई भी बेसिक शैंपू

बनाने की विधि:

  1. प्याज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।

  2. प्याज और रोजमेरी की पत्तियों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।

  3. पेस्ट को कपड़े में निकालकर रस को निचोड़ लें।

  4. इस रस में अपनी पसंद के शैंपू और थोड़ी ग्लिसरीन मिला लें।

शैंपू का इस्तेमाल:
बेहेश्ते सादेघी के अनुसार, इस शैंपू का उपयोग जब भी बाल धोएं, उसी समय करें। आप चाहें तो इसे आधे घंटे तक बालों में लगाकर रख सकते हैं। इसके बाद बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से बाल मजबूत, घने, लंबे और शाइनी दिखाई देने लगेंगे।

फायदे:

  • बालों की लंबाई बढ़ाने में मदद

  • बालों का झड़ना कम करना

  • डैंड्रफ में कमी

  • बालों में प्राकृतिक चमक लाना

  • ग्लिसरीन गंध को कम करने में सहायक

यूएसए की कंटेंट क्रिएटर का यह आसान और नेचुरल नुस्खा घर पर ही बालों की देखभाल का एक प्रभावी तरीका साबित हो सकता है।

Leave a Reply