Thursday, June 18

This slideshow requires JavaScript.

गाजियाबाद में ITMS से सख्त ट्रैफिक निगरानी, 1 फरवरी को 326 चालान काटे गए

गाजियाबाद: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब नजर रखनी तीसरी आंख यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) ने शुरू कर दी है। 1 फरवरी को ITMS के जरिए कुल 326 चालान काटे गए, जिसमें सबसे अधिक 302 चालान दोपहिया वाहन चालकों के लिए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।

This slideshow requires JavaScript.

नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेसर और हाई डेफिनिशन कैमरे हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। जैसे ही कोई वाहन स्टॉप लाइन पार करता है या बिना हेलमेट कैमरे की रेंज में आता है, सिस्टम उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर लेता है। इसके बाद वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल पर सीधे चालान का संदेश भेज दिया जाता है।

1 फरवरी की कार्रवाई में ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भागने वाले 14 लोग कैमरों में कैद हुए, जबकि दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले 10 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रशासन का मानना है कि जब तक लोगों की जेब पर आर्थिक चोट नहीं पड़ेगी, तब तक नियमों के प्रति अनुशासन पैदा करना मुश्किल है।

नगर आयुक्त ने आगे कहा कि ITMS के तहत लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में यह प्रणाली और अधिक प्रभावी तरीके से काम करेगी, ताकि दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम किया जा सके और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply