Tuesday, May 19

This slideshow requires JavaScript.

दिग्गज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन, ‘नीचा नगर’ से बनी थीं अंतरराष्ट्रीय स्टार

मुंबई: बॉलीवुड की वरिष्ठ और सम्मानित अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हुआ है।

This slideshow requires JavaScript.

कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी 1927 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ से की थी। यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद महत्वपूर्ण रही। ‘नीचा नगर’ वह पहली भारतीय फिल्म बनी जिसने कान फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड और पाल्मे डी’ओर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते।

अभिनेत्री के निधन की पुष्टि जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर की। उनके परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि परिवार बहुत ही लो-प्रोफाइल और प्राइवेसी पसंद करता है।

कामिनी कौशल ने हिंदी सिनेमा को अनेक यादगार और कालजयी किरदार दिए। उनकी अभिनय प्रतिभा और समर्पण ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया।

उनके चाहने वाले, साथ काम करने वाले कलाकार और पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।

Leave a Reply