Wednesday, February 11

SSC Calendar 2026: इस साल 12 बड़ी भर्तियों के नोटिफिकेशन जारी, जानें परीक्षा की संभावित तिथियां

नई दिल्ली, 9 जनवरी 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल कुल 12 भर्तियां आयोजित करने का प्लान है। उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस कैलेंडर को देख सकते हैं और अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

परीक्षाओं की शुरुआत मई 2026 से होने की संभावना है। कैलेंडर के अनुसार विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन और परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:

परीक्षा का नाम टियर/फेज विज्ञापन तिथि अंतिम तिथि संभावित परीक्षा महीना
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव परीक्षा 2025 पेपर-I (CBE) 16 मार्च 2026 7 अप्रैल 2026 मई 2026
SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव परीक्षा 2025 पेपर-I (CBE) 16 मार्च 2026 7 अप्रैल 2026 मई 2026
ASO ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव परीक्षा 2025 पेपर-I (CBE) 16 मार्च 2026 7 अप्रैल 2026 मई 2026
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा (CGL) 2026 टियर-1 (CBE) मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई-जून 2026
जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल & इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 CBE मार्च 2026 अप्रैल 2026 मई-जून 2026
सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा फेज-XIV, 2026 टियर-I (CBE) अप्रैल 2026 मई 2026 मई-जुलाई 2026
कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा टियर-I CBE अप्रैल 2026 मई 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड C&D परीक्षा, 2026 CBE अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त-सितंबर 2026
कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स परीक्षा, 2026 पेपर-I (CBE) अप्रैल 2026 मई 2026 अगस्त-सितंबर 2026
मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन टेक्निकल) & हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा 2026 CBE जून 2026 जुलाई 2026 सितंबर-नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर & सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स परीक्षा 2026 (CPO) पेपर-I मई 2026 जून 2026 अक्टूबर-नवंबर 2026
कॉन्स्टेबल (GD) CAPFs, NIA, SSF & राइफलमैन (GD) असम राइफल्स परीक्षा 2027 CBE सितंबर 2026 अक्टूबर 2026 जनवरी-मार्च 2027

ये भर्तियां 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर हैं। उम्मीदवार समय पर आवेदन कर अपनी तैयारी को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।

अधिक जानकारी और परीक्षा नोटिफिकेशन के लिए अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

Leave a Reply