Tuesday, July 21

This slideshow requires JavaScript.

श्रद्धा कपूर की शादी की खबरें: राहुल मोदी संग उदयपुर में सात फेरे? भाई सिद्धांत का मज़ेदार रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं। 38 साल की श्रद्धा के दुल्हन बनने की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में यह दावा किया गया कि श्रद्धा जल्द ही उदयपुर में अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ सात फेरे लेंगी।

This slideshow requires JavaScript.

इस खबर पर श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने पोस्ट पर मज़ेदार अंदाज़ में लिखा, “ये तो मेरे लिए भी खबर है।

दरअसल, श्रद्धा कपूर ने पहले भी फैंस से बातचीत के दौरान शादी के सवाल पर कहा था, “मैं करूंगी, शादी करूंगी।” इसी जवाब के बाद उनकी शादी को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

श्रद्धा और राहुल की जोड़ी को लेकर ये जानकारी है कि दोनों 2023 से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार‘ के सेट पर हुई थी। बाद में 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में भी दोनों को साथ में देखा गया था। अब तक दोनों करीब 2-3 साल से रिलेशन में हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को विथाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘ईथा‘ में देखा जाएगा। इसके बाद वह ‘नागिन‘ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।

 

Leave a Reply