Monday, August 10

This slideshow requires JavaScript.

मेरठ में मुस्लिम युवक ने कहा: “सिरोही, मेरा पीछा छोड़ दो, शादी हो जाने दो”

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रेम और विवाद का ऐसा संगम देखने को मिला कि शहर की सभी निगाहें इस घटना पर टिक गई हैं। शुक्रवार को मवाना रोड स्थित पैराडाइज मंडप में मुस्लिम युवक शावेज राणा और एक हिंदू युवती की शादी तय थी। शावेज पेशे से डॉक्टर हैं, जबकि हिंदू युवती राजस्थान में बैंक मैनेजर हैं।

This slideshow requires JavaScript.

शादी के विरोध में हिंदू संगठनों ने महापंचायत का ऐलान किया, और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मंडप व आसपास के इलाके में कड़ी व्यवस्था कर दी।

इस बीच, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने फेसबुक लाइव के माध्यम से महापंचायत में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने का आह्वान किया। इस पोस्ट पर शावेज राणा ने लिखकर गुहार लगाई – “सिरोही, प्लीज मेरा पीछा छोड़ दो। मेरी शादी हो जाने दो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शादी का कार्ड

पिछले दिनों शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे हंगामा मच गया। हिंदू युवती के पिता और भाई इस शादी के खिलाफ नहीं थे, लेकिन उसके चाचा ने विरोध जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने शावेज राणा के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज किया।

छह साल का रिश्ता और धर्म की बात

युवती का कहना है कि वह और शावेज पिछले छह सालों से रिलेशन में हैं। उसका चाचा केवल संपत्ति विवाद के चलते शादी रोकने का प्रयास कर रहा है। युवती ने यह भी कहा कि वह बौद्ध धर्म मानती हैं और इस मामले में लव जिहाद जैसी कोई बात नहीं है।

Leave a Reply