Monday, July 27

Tag: nashik

हिंदी, मराठी एवं अहिराणी साहित्यकार प्रा. संजय पवार को मानद डॉक्टरेट एवं भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित
Maharashtra, State

हिंदी, मराठी एवं अहिराणी साहित्यकार प्रा. संजय पवार को मानद डॉक्टरेट एवं भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

पिंपरी चिंचवड़/नासिक। (सद्वार्ता) हिंदी, मराठी एवं अहिराणी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार प्रा. संजय पवार को उनकी साहित्यिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए नासिक में आयोजित एक भव्य समारोह में भारत गौरव पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की मानद डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (Doctor of Literature) उपाधि से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय फेडरेशन की भारतीय इकाई के चेयरमैन डॉ. सच्चिदानंद शांडिल्य ने प्रा. संजय पवार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि का प्रमाणपत्र प्रदान किया। वहीं भारत गौरव पुरस्कार का प्रमाणपत्र एवं ट्रॉफी त्र्यंबकेश्वर के श्री महंत सिद्धेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के हाथों प्रदान की गई। नासिक स्थित होटल रॉयल हेरिटेज के सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट फेडरेशन के राज्य इकाई अध्यक्ष डॉ. अजीत बागमार ने की। कार्यक्रम में जगद्गुरु ...
आषाढ़ी एकादशी पर त्र्यंबकराज पैरालिसिस सेंटर की अनूठी पहल, शहीद किसानों के बच्चों के बीच बांटा फराळ
Maharashtra, State

आषाढ़ी एकादशी पर त्र्यंबकराज पैरालिसिस सेंटर की अनूठी पहल, शहीद किसानों के बच्चों के बीच बांटा फराळ

नासिक। (सद्वार्ता) महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के प्रतीक आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर त्र्यंबकराज पैरालिसिस सेंटर की ओर से समाजसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सेंटर की टीम ने आत्महत्या करने वाले किसानों के बच्चों के लिए संचालित आधारतीर्थ आश्रम का दौरा कर बच्चों के बीच फराळ (उपवास प्रसाद) का वितरण किया। इस सेवा कार्य में डॉ. आशिष ठाकरे, डॉ. संदेश काठे, अक्षय चंदाने, ऋषिकेश थोरात, ऋषिकेश लोखंडे, कार्तिक नेरकर, अभिजीत गवली सहित पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम ने आश्रम के बच्चों से संवाद किया और उन्हें आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम एवं अपनत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर टीम ने "हम स्वास्थ्य के वारकरी हैं, मानवता ही हमारी पंढरी है" का संदेश देते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि ...
दिल्ली में डॉ. अजीत बागमार को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गुरु अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
Maharashtra, State

दिल्ली में डॉ. अजीत बागमार को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गुरु अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली। (सद्वार्ता) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्यूप्रेशर चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. अजीत बागमार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित ग्लोबल गुरु अवॉर्ड (Global Guru Award) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान United Gurukul Foundation तथा International Honoris Award Council (USA) द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में International President डॉ. एस. जे. शांडिल्य ने डॉ. अजीत बागमार को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। डॉ. अजीत बागमार वर्तमान में ऑल इंडिया मारवाड़ी गुजराती सोशल काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, IHCAC के राज्य अध्यक्ष, MSBANA प्रा. लि. के चेयरमैन तथा अंतरराष्ट्रीय एक्यूप्रेशर सलाहकार (International Acupressure Consultant) के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने वर्षों से स्वास्थ्य जागरूकता,...