Wednesday, August 12

This slideshow requires JavaScript.

कॉलेज डिग्री छोड़िए… अमेरिका में बिना डिग्री कमाएं लाखों, ये हैं 15 हाई-पे जॉब्स!

 

This slideshow requires JavaScript.

 

अमेरिका दुनिया के उन देशों में से एक है, जहां मेहनत और स्किल्स के दम पर बिना कॉलेज डिग्री भी शानदार करियर बनाया जा सकता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि अमेरिका में सिर्फ कॉलेज डिग्री रखने वाले ही लाखों की सैलरी वाली जॉब पा सकते हैं। यही कारण है कि कई भारतीय छात्र महंगी पढ़ाई करके वहां डिग्री लेने जाते हैं।

 

लेकिन, अमेरिका में अब ऐसे करियर विकल्प सामने आए हैं, जिनके लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं। यूएस ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के आधार पर Resume Genius ने रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से कुछ जॉब्स में लोग सालाना 95 लाख रुपये तक कमा रहे हैं!

 

बिना डिग्री वाली 15 सबसे ज्यादा कमाई वाली जॉब्स:

 

  1. एलिवेटर और एस्केलेटर इंस्टॉलर/रिपेयरर: 95.75 लाख
  2. ट्रांसपोर्टेशन, स्टोरेज और डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजर: 91.64 लाख
  3. इलेक्ट्रिकल पावर-लाइन इंस्टॉलर/रिपेयरर: 83.15 लाख
  4. एयरक्राफ्ट और एवियोनिक्स इक्विपमेंट मैकेनिक: 71.10 लाख
  5. डिटेक्टिव और क्रिमिनल इन्वेस्टिगेटर: 69.42 लाख
  6. लोकोमोटिव इंजीनियर (रेल इंजन ड्राइवर): 67.92 लाख
  7. थोक और विनिर्माण बिक्री प्रतिनिधि: 66.57 लाख
  8. फ्लाइट अटेंडेंट: 60.31 लाख
  9. प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट मैनेजर: 59.92 लाख
  10. जल परिवहन कर्मचारी: 59.73 लाख
  11. फूड सर्विस मैनेजर: 58.67 लाख
  12. भारी वाहन और मोबाइल उपकरण सर्विस तकनीशियन: 56.36 लाख
  13. एथलीट और खेल प्रतियोगी: 56.02 लाख
  14. शेफ और हेड कुक: 54.79 लाख
  15. इंश्योरेंस सेल्स एजेंट: 54.24 लाख

 

इन जॉब्स के लिए सिर्फ स्किल, ट्रेनिंग और कभी-कभी वर्क एक्सपीरियंस ही काफी है। डिग्री जरूरी नहीं है। अमेरिका में करियर बनाने के लिए यह एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

 

अगर आप भी महंगी पढ़ाई के झंझट से बचना चाहते हैं और अच्छे पैकेज वाली नौकरी पाना चाहते हैं, तो इन विकल्पों पर ध्यान दें।

 

 

Leave a Reply