एसडीपीई लेकर आ रहा है ग्राफिक्स डिजाइन एवं मास कम्युनिकेशन स्कॉलरशिप प्रोग्राम
एलवीजीसी की पहल से छात्राओं के लिए एक वर्षीय ऑनलाइन यूजीडीसी स्कॉलरशिप कार्यक्रम
भोपाल। (सद्वार्ता) सच्चा दोस्त प्रोफेशनल एजुकेशन (SDPE) एवं Luniya Vinayak Group of Companies (LVGC) द्वारा छात्राओं के लिए ग्राफिक्स डिजाइन एवं मास कम्युनिकेशन का एक वर्षीय ऑनलाइन यूजीडीसी (UGDC) स्कॉलरशिप प्रोग्राम प्रारंभ किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों को आधुनिक मीडिया, डिजिटल डिजाइन और संचार के क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को ग्राफिक्स डिजाइन में कोरलड्रॉ (CorelDRAW), क्वार्कएक्सप्रेस (QuarkXPress) एवं फोटोशॉप (Photoshop) का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं मास कम्युनिकेशन के अंतर्गत कंटेंट राइटिंग, न्यूज राइटिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, समाचार पत्र संपादन, लाइव वीडियो न्यूज एडिटिंग, मि...

