Tuesday, August 11

This slideshow requires JavaScript.

अलीगढ़: बहन की शादी में बुलाई गई डांसर के साथ दुल्हन का भाई फरार, परिजन और पुलिस में हड़कंप

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बहन की शादी में नाचने के लिए बुलाई गई डांसर सोनी के साथ दुल्हन का भाई बिलाल फरार हो गया। घटना के बाद परिवार और पुलिस दोनों ही उसकी तलाश में जुट गए हैं।

This slideshow requires JavaScript.

पूरा मामला क्या है?

मिली जानकारी के अनुसार, थाना गांधी पार्क क्षेत्र के सराय इंतजाम अली अचल रोड निवासी सादिक अली के बेटे बिलाल की 3 दिसंबर 2025 को शादी हुई थी। दो दिन बाद यानी 5 दिसंबर को उनकी बहन की शादी थी। शादी में सोनी नाम की डांसर को बुलाया गया था।

शादी वाली रात, जब डांसर का प्रोग्राम खत्म हुआ, बिलाल उसे घर छोड़ने के लिए गया। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, मोबाइल नंबर शेयर किए गए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कुछ ही दिनों बाद बिलाल सोनी के साथ घर से फरार हो गया।

तलाश जारी, जयपुर से मिली सूचना

परिजनों ने बिलाल और सोनी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने गांधी पार्क थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों जयपुर के एक होटल में साथ में देखे गए, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

परिजनों का आरोप और डर

बिलाल के परिवार ने आरोप लगाया कि डांसर सोनी शहजमाल की रहने वाली है और उसका पहले भी किसी प्रेमी के मर्डर में नाम जुड़ा हुआ है। परिवार का डर है कि बिलाल के साथ भी इसी तरह की घटना न हो जाए।

दुल्हन का दर्द

बिलाल की नई नवेली दुल्हन गुलिस्तां ने बताया कि शादी के बाद से बिलाल का व्यवहार बदल गया। वह लगातार सोनी के संपर्क में रहता था और घर पर आए तो झगड़े शुरू हो जाते थे। दुल्हन ने पुलिस से कहा कि सोनी नाचने और गाने वाली है और उसके अतीत की वजह से उन्हें डर सता रहा है।

गुलिस्तां ने पुलिस से जल्दी से बिलाल और सोनी की तलाश और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply