Wednesday, August 12

This slideshow requires JavaScript.

अक्षय कुमार लेकर आए नया रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’, पैसे जीतने में शामिल है सांप का ट्विस्ट

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है व्हील ऑफ फॉर्च्यून। यह शो 27 जनवरी से शुरू होगा और अक्षय कुमार इसे होस्ट करेंगे। लंबे समय के बाद वह टीवी पर होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं और दर्शकों के लिए पैसे कमाने का अनोखा तरीका पेश कर रहे हैं।

This slideshow requires JavaScript.

प्रोमो में क्या है खास:
शो का हाल ही में जारी प्रोमो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रोमो में अक्षय कुमार तीन कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते दिखते हैं और उन्हें पतिपत्नीकैटेगरी में चुनौती देते हैं। इसके बाद वह उन्हें व्हील ऑफ फॉर्च्यून घुमाने के लिए कहते हैं। अक्षय का कहना है, “स्पिन करो और विन करो।”

शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट है सांप। अगर व्हील स्पिन करने पर सांप (नाग) की इमेज पर रुकता है, तो कंटेस्टेंट ने जो भी पैसा जीता है, वह सब वापस चला जाएगा।

पैसे जीतने का तरीका:
कंटेस्टेंट्स को पहले वर्ड पजल सुलझाना होता है और उसके बाद व्हील घुमाना होता है। व्हील पर अलग-अलग रकम, बोनस, बैंकरप्ट और लूज ए टर्न जैसे ऑप्शन मौजूद हैं। जिस पर व्हील रुकेगा, कंटेस्टेंट को वह राशि जीतने का मौका मिलेगा। लेकिन सांप वाली जगह पर रुकने पर सारी कमाई समाप्त हो जाएगी।

अमेरिकी शो का भारतीय वर्जन:
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अमेरिका के प्रसिद्ध शो का इंडियन वर्जन है। अमेरिका में इस शो के 42 सीजन हो चुके हैं और इसे 8 एमी अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। भारत में इसे सोनी टीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV पर स्ट्रीम किया जाएगा।

अक्षय कुमार का यह शो दर्शकों के लिए किस्मत आजमाने और मनोरंजन का नया तरीका लेकर आ रहा है।

 

Leave a Reply