करनाल का युद्ध: 3 घंटे में बिखरा मुगल साम्राज्य, लुट गया भारत का कोहिनूर
करनाल, 24 फरवरी 2026: आज से 287 साल पहले, 24 फरवरी 1739 को भारत के इतिहास का एक अहम युद्ध हुआ — करनाल का युद्ध। यह वही लड़ाई थी जिसने मुगलों के पतन की नींव रख दी और भारत का बहुमूल्य कोहिनूर हीरा लूट लिया गया।
करनाल का पुराना नाम और महत्व
हरियाणा के करनाल शहर को प्राचीन काल में कर्णताल कहा जाता था। कहा जाता है कि महाभारत के प्रसिद्ध राजा कर्ण ने यहां ताल बनवाई थी और सूर्य की पूजा के लिए स्नान किया करते थे।
युद्ध कब और किसके बीच हुआ?
करनाल का युद्ध मुगल सम्राट मोहम्मद शाह और पर्शिया के राजा नादिर शाह के बीच लड़ा गया। नादिर शाह ने पहले अफगानिस्तान पर कब्जा किया और फिर भारत की ओर बढ़े। मुगलों की विशाल सेना, जिसमें करीब 3 लाख सैनिक और युद्ध के लिए हाथी शामिल थे, नादिर शाह की 50 हजार की अनुभवी और आधुनिक हथियारों से लैस सेना के सामने टिक न सकी।
सिर्फ 3 घंटे में समाप्त युद्ध
इतिहासकारों के अ...










