MP में अब सभी स्कूलों और सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जताया विरोध
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों, मदरसों और सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी 6 छंदों का गायन अनिवार्य करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इसे तुरंत लागू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बोले- राष्ट्रगीत में छुपी आजादी की ताकत
डॉ. मोहन यादव ने कहा, "वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों को ऊर्जा दी और हमारे शहीदों के संघर्ष की याद दिलाई। इसका गायन हर जगह होना चाहिए। यह निर्णय युवा पीढ़ी को राष्ट्रवाद से जोड़ने में मदद करेगा।"
कांग्रेस विधायक का विरोध- मजहबी आजादी पर अंकुश नहीं
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस फैसले का विरोध किया और कहा कि विवाद सम्मान का नहीं बल्कि मजहबी आजादी का है। उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत सभी को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है। मसूद ने कहा, "वंदे मातरम् के कुछ छंद...










