‘शाहीन को बाहर करो’, भारत से हार के बाद भड़के शाहिद अफरीदी, दामाद पर जमाया हमला
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। पाकिस्तान की हार ने देश के पूर्व खिलाड़ियों और दिग्गजों को काफी परेशान कर दिया। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने ही दामाद शाहीन अफरीदी सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग कर दी।
शाहिद अफरीदी का सख्त रुख
पाकिस्तानी शो में शाहिद अफरीदी ने कहा कि शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान को टीम से बाहर कर नए खिलाड़ियों को मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा,
“हम इतने अरसे से देख रहे हैं कि ये लोग खेलते जा रहे हैं। हमारी उम्मीदें हैं कि ये अच्छा प्रदर्शन करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। सीनियर खिलाड़ी नहीं दे रहे हैं, तो बाहर बैठे जूनियर्स को मौका दिया जाए।”
शाहीन अफरीदी शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से 2023 में शादी के बंधन में बंधे हैं।
शाहीन अफरीदी का...










