UAE ने खोला खजाना, पाकिस्तानी सेना की फौजी फाउंडेशन बनी अरबों की मनी मशीन
इस्लामाबाद/कराची: पाकिस्तान की सबसे ताकतवर कंपनी फौजी फाउंडेशन अब अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की नजरों में है। आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को फौजी फाउंडेशन में करीब 1 अरब डॉलर की हिस्सेदारी देने की अनुमति दी है। वहीं अबू धाबी से 2 अरब डॉलर के कर्ज के रोलओवर की भी उम्मीद जताई जा रही है।
फौजी फाउंडेशन: पाकिस्तान सेना की कमाई की मशीन
फौजी फाउंडेशन को पाकिस्तानी सेना की सबसे बड़ी कमाई वाली मशीन कहा जाता है। यह संस्था देश के हर लाभकारी कारोबार में सक्रिय है। मिलिट्री कॉम्प्लेक्स से लेकर सीमेंट निर्माण, खाद उत्पादन, बिजली उत्पादन, प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, बैंकिंग और स्टॉक निवेश तक फौजी फाउंडेशन का हाथ है। इसे पाकिस्तान के बड़े मिलिट्री-कॉर्पोरेट कॉम्प्लेक्स का हिस्सा माना जाता है, जिसके तहत सेना न केवल डिफेंस बल्कि आर्थिक क्षेत्रों पर ...










