ताइवान के आसपास चीन के युद्धाभ्यास से बढ़ा तनाव, अमेरिका ने दो एयरक्राफ्ट कैरियर किए तैनात
वॉशिंगटन।
ताइवान के चारों ओर चीन द्वारा किए जा रहे व्यापक सैन्य युद्धाभ्यास से अमेरिका की चिंता गहराती जा रही है। हालात की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका ने पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में अपने दो एयरक्राफ्ट कैरियर और एक एम्फीबियस असॉल्ट शिप तैनात कर दिए हैं। अमेरिकी नौसेना के ये युद्धपोत ताइवान के आसपास चीन की हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं।
अमेरिकी रक्षा प्रतिष्ठान को आशंका है कि चीन इन युद्धाभ्यासों की आड़ में ताइवान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। चीन के कई अभ्यास ताइवान के तट से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर किए गए हैं, जिसके बाद ताइवान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है।
USS अब्राहम लिंकन दक्षिण चीन सागर में सक्रिय
अमेरिकी नौसेना संस्थान (USNI) के फ्लीट और मरीन ट्रैकर के अनुसार, निमित्ज-क्लास एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम ल...










