चिनाब नदी पर भारत के नए हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से पाकिस्तान में कोहराम, सीनेटर शेरी रहमान भड़कीं
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत द्वारा चिनाब नदी पर नए हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के बाद पाकिस्तान में भारी प्रतिक्रिया सामने आई है। पाकिस्तान की प्रमुख नेता और सीनेटर शेरी रहमान ने कहा है कि "पानी का हथियार के तौर पर इस्तेमाल न तो समझदारी है और न ही मंजूर।"
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता बिलावल भुट्टो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि "भारत ने सिंधु जल संधि (IWT) का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में दुलहस्ती स्टेज-II हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है।" उन्होंने चेताया कि यह एकतरफा कदम पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
चिनाब पर भारत के प्रोजेक्ट से पाकिस्तान में खलबली
शेरी रहमान ने आगे कहा कि "भारत सिंधु बेसिन में सवालकोट, रैटल, बुरसर, पाकल दुल, क्वार, किरू और कीरथाई जैसे विवादित हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरा करने जा ...










