बेनजीर की हत्या में शामिल सेना को चाटते दिखे बिलावल भुट्टो, भारत विरोधी बयान से मचा हड़कंप
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 की हत्या में कथित रूप से पाकिस्तान सेना और ISI की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। लेकिन अब उनका बेटा और जुल्फीकार अली भुट्टो का नाती बिलावल भुट्टो सार्वजनिक कार्यक्रम में उसी सेना की जमकर तारीफ करते और भारत के खिलाफ बयान देते दिखाई दिए हैं।
बिलावल ने कहा, "पाकिस्तान की सेना ने मई महीने के संघर्ष में भारत को हरा दिया। हमारे फील्ड मार्शल का नाम सुनते ही मोदी चुप हो जाते हैं।" उन्होंने इमरान खान और उनकी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सेना को गाली देना सियासत के दायरे में नहीं आता।
इस बयान ने सोशल मीडिया और मीडिया जगत में हंगामा मचा दिया। जर्नलिस्ट ताहा सिद्धीकी ने इसे शर्मनाक बताया और लिखा कि बिलावल ने अपनी माँ बेनजीर भुट्टो की पुण्यतिथि का इस्तेमाल GHQ (पाकिस्तान सेना का मुख्यालय) के भारत वि...










