पाकिस्तान गाजा बोर्ड ऑफ पीस में शामिल, शहबाज सरकार के फैसले पर मचा बवाल
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा को लेकर बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का फैसला किया है। इस बोर्ड की स्थापना मुख्य रूप से गाजा में युद्धविराम समझौते की निगरानी और क्षेत्र में शांति कायम करने के उद्देश्य से की गई है।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार ने इसकी पुष्टि की और बताया कि यह कदम गाजा शांति योजना के समर्थन में उठाया गया है। विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है।
हालांकि, शहबाज शरीफ सरकार के इस फैसले का देश के भीतर विरोध शुरू हो गया है। पूर्व सीनेटर मुस्तफा नवाज खोखर ने कहा कि बिना किसी सार्वजनिक बहस और संसद की राय के पाकिस्तान को इस बोर्ड में शामिल कर दिया गया, जो सरकार की जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने...










