चीन की रहस्यमय PL‑17 मिसाइल पहली बार करीब से दिखी, 400 किमी रेंज के साथ PL‑15 से कहीं अधिक घातक
बीजिंग: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) की सबसे रहस्यमय और खतरनाक मानी जाने वाली एयर‑टू‑एयर मिसाइल PL‑17 की पहली बार नजदीक से झलक सामने आई है। यह मिसाइल क्षमताओं और मारक दूरी के मामले में पहले से मौजूद PL‑15 मिसाइल से कहीं आगे बताई जा रही है।
हालांकि PL‑17 लंबे समय से चर्चा में रही है, लेकिन अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी। हाल ही में सामने आई एक तस्वीर में इस मिसाइल का फुल‑साइज़ मॉडल देखा गया है, जिसे चीन में किसी ट्रेड शो या सैन्य प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया माना जा रहा है। तस्वीर में पीछे J‑20 स्टील्थ फाइटर जेट से जुड़ा प्रमोशनल बोर्ड भी नजर आ रहा है।
PL‑17: लंबी दूरी का ‘हवाई शिकारी’
विशेषज्ञों के शुरुआती आकलन के अनुसार PL‑17 एक बेहद लंबी दूरी की एयर‑टू‑एयर मिसाइल है, जिसकी अनुमानित रेंज 400 किलोमीट...









