आधी रात में अस्पताल ले जाए गए इमरान खान, जेल की लाइटें रहीं बंद; पीटीआई ने जताई गंभीर चिंता
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को 24–25 जनवरी की दरम्यानी रात अदियाला जेल से गुप्त रूप से इस्लामाबाद के एक अस्पताल ले जाए जाने का मामला सामने आया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान खान को करीब सवा दो घंटे अस्पताल में रखने के बाद उसी रात वापस जेल भेज दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया को अत्यंत गोपनीय रखा गया—जेल की सेल से लेकर बाहर ले जाने वाले रास्तों तक की लाइटें बंद कर दी गई थीं।
पाकिस्तानी पत्रकार जाहिद गिश्कोरी के मुताबिक, इमरान खान को अस्पताल में आंखों के विभाग में रखा गया, जहां उनका एक मेडिकल प्रोसीजर किया गया। अस्पताल पहुंचने और प्रोसीजर पूरा होने तक उनकी मौजूदगी को पूरी तरह छिपाकर रखा गया। इसके बाद उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया।
पीटीआई का सरकार पर हमला
मामला सामने आने के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने कड़ी प्रतिक्रि...










