ईरान पर अमेरिकी हमला तय? तुर्की सीमा पर बना रहा ‘बफर जोन’, ड्रोन से निगरानी
अंकारा/तेहरान: अमेरिका ने अपना दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर भी मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना कर दिया है। पहले एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन पहले ही गल्फ ऑफ ओमान में दाखिल हो चुका है और मिडिल ईस्ट में चार युद्धपोतों, पनडुब्बियों और सप्लाई चेन जहाजों के साथ तैनात है। इस कदम से ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका काफी बढ़ गई है।
तुर्की का बफर जोन प्लान
तुर्की, ईरान में सरकार गिरने की स्थिति में बफर जोन बनाने की योजना पर काम कर रहा है। तुर्की विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने संसद में बंद कमरे की बैठक में सांसदों को बताया कि यदि ईरान में स्थिति बिगड़े और शरणार्थियों की लहर आए, तो उसे मैनेज करने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है। अधिकारियों ने कहा कि यह 'बफर जोन' शरणार्थियों के प्रवाह को नियंत्रण में रखने का उपाय होगा।
सीमा सुरक्षा मजबूत
तुर्की ने अपनी 560 किमी लंबी ईरान सीमा पर सुर...










