पाकिस्तान जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने दी चेतावनी ट्रैवल एडवाइजरी में बताया खतरनाक देश, ट्रंप की खुशामद फेल
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद।
अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को जाने से पहले दो बार सोचने की चेतावनी दी है। ट्रैवल एडवाइजरी में पाकिस्तान को यात्रा के लिए उच्च खतरे (लेवल 3) वाले देशों की श्रेणी में रखा गया है।
अमेरिका के इस कदम को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 26 जनवरी को अपनी ट्रैवेल एडवाइजरी में पाकिस्तान में अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण के खतरे को रेखांकित किया।
आतंकवादी हमले का खतरा
एडवाइजरी के अनुसार लेवल 3 वाले देश में बिना किसी चेतावनी के आतंकवादी हमले हो सकते हैं। आम लक्ष्यों में परिवहन केंद्र, होटल, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा स्थल, हवाई अड्डे, ट्रेनें, स्कूल, अस्पताल, प्रार्थना स्थल और सरकारी इमारतें शामिल हैं।
खैबर पख्तूनख्वा सबसे खत...










