14 साल बाद बांग्लादेश–पाकिस्तान के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू, ढाका से कराची पहुंचा विमान
इस्लामाबाद/ढाका: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच करीब 14 वर्षों के अंतराल के बाद गुरुवार को सीधी हवाई सेवा बहाल हो गई। बांग्लादेश की राजधानी ढाका से उड़ान भरने वाला विमान कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां उसका पारंपरिक वॉटर कैनन सल्यूट के साथ स्वागत किया गया।
पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट BG-341 ने रात 8:15 बजे ढाका से उड़ान भरी और रात 11:03 बजे कराची पहुंची। इस उड़ान में करीब 150 यात्री सवार थे।
यात्रियों में शामिल मोहम्मद शाहिद ने समाचार एजेंसी AFP से कहा कि सीधी उड़ान शुरू होने से दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ेगा और खासकर व्यापारिक गतिविधियों को लाभ मिलेगा।
हफ्ते में दो उड़ानें
बांग्लादेश एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि ढाका-कराची के बीच सीधी उड़ानें सप्ताह में दो बार ...










