Thursday, February 5

Madhya Pradesh

“जब छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों?” प्रेम में नाकामी ने छीनी 21 वर्षीय युवती की जान
Madhya Pradesh, State

“जब छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों?” प्रेम में नाकामी ने छीनी 21 वर्षीय युवती की जान

ग्वालियर।प्रेम, भरोसे और रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली घटना ग्वालियर से सामने आई है। गिरवाई थाना क्षेत्र में सगाई से नाराज युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। ढाई साल के प्रेम संबंध के बाद जब युवती की शादी कहीं और तय हुई, तो आरोपी युवक इसे स्वीकार नहीं कर सका और गुस्से में आकर उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। हत्या के समय युवक बार-बार यही सवाल करता रहा—“जब मुझे छोड़ना ही था, तो प्यार का नाटक क्यों किया?” बचपन की जान-पहचान प्यार में बदली गिरवाई क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय निशा कुशवाह और उसका पड़ोसी समीर कुशवाह बचपन से एक-दूसरे को जानते थे। करीब ढाई वर्ष पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ। इसी दौरान समीर बेरोजगार था, जिसके चलते निशा के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। परिवार के दबाव में निशा ने विवाह के लिए सहमति दी और...
जन्म के बाद नवजात को ईदगाह परिसर में छोड़ गई मां मुंह में दबाए कुत्ता लेकर मदरसा पहुंचा, तब हुआ दर्दनाक खुलासा
Madhya Pradesh, State

जन्म के बाद नवजात को ईदगाह परिसर में छोड़ गई मां मुंह में दबाए कुत्ता लेकर मदरसा पहुंचा, तब हुआ दर्दनाक खुलासा

शिवपुरी।मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से मानवता को झकझोर देने वाली हृदयविदारक घटना सामने आई है। देहात थाना क्षेत्र स्थित ईदगाह परिसर में एक महिला नवजात शिशु को जन्म के तुरंत बाद छोड़कर फरार हो गई। कुछ समय बाद वही मासूम एक कुत्ते के मुंह में दबा हुआ मदरसा परिसर तक पहुंचा, जहां यह भयावह दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। जब तक लोगों को घटना की जानकारी मिलती, तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रूई में लिपटा मिला नवजात प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाकर ईदगाह परिसर स्थित मदरसा तक ले आया। मदरसे में मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उन्होंने कुत्ते से बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया। भयभीत कुत्ता शव को वहीं छोड़कर भाग गया। जांच में सामने आया कि नवजात को रूई में लपेटा गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बच्चा जिंदा अवस्...
वर्दी से पहले विवाह नहीं… यही था संकल्प 8 बार असफलता, 9वें प्रयास में बनीं DSP ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ बन गई सफलता की पहचान — मयंका चौरसिया
Madhya Pradesh, Politics, State

वर्दी से पहले विवाह नहीं… यही था संकल्प 8 बार असफलता, 9वें प्रयास में बनीं DSP ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ बन गई सफलता की पहचान — मयंका चौरसिया

छतरपुर।संघर्ष जब संकल्प बन जाए और धैर्य जब जुनून में बदल जाए, तब सफलता इतिहास रचती है। छतरपुर जिले के लवकुश नगर की मयंका चौरसिया ने ऐसा ही इतिहास रचा है। लगातार 8 बार असफल होने के बावजूद हार न मानने वाली मयंका ने 9वें प्रयास में एमपीपीएससी परीक्षा पास कर डीएसपी का पद हासिल किया, और अपनी कहानी को लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बना दिया। मयंका की यह यात्रा किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं — जहां असफलता बार-बार रास्ता रोकती रही, लेकिन हौसले हर बार उससे ऊंचे साबित हुए। ‘वर्दी पहले, शादी बाद में’ — लिया था भीष्म संकल्प मयंका चौरसिया ने यह संकल्प लिया था कि जब तक कंधों पर सितारे नहीं लगेंगे, तब तक विवाह नहीं करेंगी।परिवार, समाज और रिश्तेदारों के दबाव के बावजूद उन्होंने अपने सपनों से समझौता नहीं किया। यही दृढ़ निश्चय बाद में उनकी पहचान बना — जिसे लोग आज ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ के नाम से जानते हैं। 2023 मे...
भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
Madhya Pradesh, State

भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

भोपाल।मेडिकल शिक्षा व्यवस्था की पवित्रता से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को आखिरकार कानून ने उसके अंजाम तक पहुंचा दिया। फर्जी मूल निवासी (आवासीय) प्रमाण पत्र के जरिए मेडिकल की सीट हथियाने वाले डॉक्टर को 15 साल बाद जिला अदालत से कठोर सजा मिली है। राजधानी भोपाल की अदालत ने इस बहुचर्चित मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला 23वें अपर सत्र न्यायाधीश अतुल सक्सेना की अदालत ने सुनाया। राज्य कोटे की सीट पर किया था कब्जा अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि वर्ष 2010 की पीएमटी परीक्षा में सुनील सोनकर ने परीक्षा तो उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन मध्यप्रदेश राज्य कोटे का अनुचित लाभ लेने के उद्देश्य से फर्जी मूल निवासी प्रमाण पत्र तैयार कराया।प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसी कूटरचित दस्तावेज को प्रस्तुत कर उसने एक वास्तवि...
भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 मौतें स्वीकार, 4 मामलों पर संदेह हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को बताया ‘आई-वॉश’, ‘वर्बल ऑटोप्सी’ शब्द पर जताई कड़ी आपत्ति
Madhya Pradesh, State

भागीरथपुरा में दूषित पानी से 16 मौतें स्वीकार, 4 मामलों पर संदेह हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को बताया ‘आई-वॉश’, ‘वर्बल ऑटोप्सी’ शब्द पर जताई कड़ी आपत्ति

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में मंगलवार को इंदौर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जनहित याचिकाओं पर करीब ढाई घंटे चली सुनवाई के दौरान अदालत के समक्ष प्रस्तुत रिपोर्ट को लेकर न्यायालय ने तीखी टिप्पणी की और उसे महज़ “आई-वॉश” करार दिया। हाईकोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में कुल 23 मौतों का उल्लेख किया गया, जिनमें से 16 मौतों को दूषित पानी से होना स्वीकार किया गया, जबकि चार मामलों में असमंजस की स्थिति बताई गई है। वहीं तीन मौतों को दूषित पानी से जोड़ने से इनकार किया गया। अदालत ने रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें मौतों के कारण स्पष्ट रूप से दर्ज ही नहीं किए गए हैं। ‘वर्बल ऑटोप्सी’ शब्द पर हाईकोर्ट की आपत्ति जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने रिपोर्ट में प्रयुक्त ‘वर्बल ऑटोप...
जबलपुर में एकलव्य हॉस्टल से तीन छात्र गायब, सीसीटीवी में दिखे दीवार फांदते हुए
Madhya Pradesh, State

जबलपुर में एकलव्य हॉस्टल से तीन छात्र गायब, सीसीटीवी में दिखे दीवार फांदते हुए

जबलपुर: आदिवासी विकास विभाग के तहत संचालित रामपुर छापर स्थित एकलव्य विद्यालय के हॉस्टल से मंगलवार को तीन छात्र गायब हो गए। छात्र बालाघाट और सिवनी जिले के निवासी हैं और उनकी उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। वे आठवीं और नवमी कक्षा में पढ़ते हैं। हॉस्टल से गायब होने का मामलाहॉस्टल में सोमवार की रात भोजन करने के बाद तीनों छात्र अचानक गायब हो गए। परिजनों ने जबलपुर पहुंचकर गोरखपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सचविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांचने पर पता चला कि तीनों छात्र दीवार कूदकर हॉस्टल से भाग गए। पुलिस के अनुसार छात्र अपनी मर्जी से हॉस्टल से भागे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छात्र किन कारणों से भागे, जो उन्हें मिलने के बाद ही सामने आएगा। परिजनों का आरोप, सुरक्षा पर सवालगायब छात्रों ...
मर्जी से की शादी तो मिली जान से मारने की धमकी, हाईकोर्ट ने दमोह SP से कहा – नवदंपति की सुरक्षा सुनिश्चित करें
Madhya Pradesh, State

मर्जी से की शादी तो मिली जान से मारने की धमकी, हाईकोर्ट ने दमोह SP से कहा – नवदंपति की सुरक्षा सुनिश्चित करें

दमोह/जबलपुर: दमोह जिले के हटा निवासी स्वयं अग्रवाल और आर्या मिश्रा की प्रेम कहानी अब न्यायालय की दहलीज तक पहुँच गई है। 29 दिसंबर को दोनों ने आपसी सहमति से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह किया था। हालांकि, युवती के परिवार द्वारा इस अंतरजातीय विवाह का विरोध किया जा रहा है और नवविवाहित दंपति को जान से मारने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक को मिली गंभीर धमकीयुवती के परिजनों ने युवक और उसके परिवार को झूठे आपराधिक मामलों में फंसाने की धमकी दी। इसके अलावा, युवक की हटा स्थित किराना दुकान में आग लगाने की चेतावनी भी दी गई। इस कारण 7 जनवरी को नवविवाहित युवक और उसके पिता ने पुलिस अधीक्षक दमोह से सुरक्षा की गुहार लगाई। हाईकोर्ट ने लिया संज्ञानजबलपुर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे नवदंपति की जान और आजादी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अदाल...
‘राम नाम सत्य है, न्याय मिले या मौत’ – कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादी पर तहसीलदार भड़क गईं, कहा- नाटक करोगे तो पुलिस बुला दूंगी
Madhya Pradesh, State

‘राम नाम सत्य है, न्याय मिले या मौत’ – कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादी पर तहसीलदार भड़क गईं, कहा- नाटक करोगे तो पुलिस बुला दूंगी

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम स्थित कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। सिवनी मालवा से अपनी जमीन की समस्या लेकर आए दो भाई अर्धनग्न होकर हाथों में कफन और माला लिए ‘राम नाम सत्य है’ के नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनका यह कदम देख तहसीलदार सरिता मालवीय भड़क गईं और सख्त लहजे में कहा कि “नाटक मत करो, अभी पुलिस बुलाकर सबको अंदर करवा दूंगी।” तहसीलदार ने संजीदगी से संभाला मामलातहसीलदार के इस कड़े रुख के बाद पीड़ित परिवार सहम गया। परिवार की बुजुर्ग मां और दोनों बेटों ने तहसीलदार के सामने अपने पैर झुकाए और न्याय की भीख मांगी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी, इसलिए मजबूरी में इस तरह का कदम उठाना पड़ा। परिवारों ने नहीं खोया आपातहसीलदार की फटकार के बावजूद पीड़ित परिवार ने अपना आपा नहीं खोया। अधिकारियों ने परिवार को कफन और फूल बाहर छोड़ने क...
स्कूल की किचन में निकला 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा, मिर्ची के धुएं से भी नहीं भागा, ‘नागराज’ ने समय रहते किया रेस्क्यू
Madhya Pradesh, State

स्कूल की किचन में निकला 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा, मिर्ची के धुएं से भी नहीं भागा, ‘नागराज’ ने समय रहते किया रेस्क्यू

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कुकडोल हाई स्कूल में मंगलवार की सुबह किसी फिल्मी सीन जैसी स्थिति पैदा हो गई, जब स्कूल के किचन शेड में लगभग 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप दिखाई दिया। अचानक सांप को देखकर विद्यार्थियों और स्टाफ में दहशत फैल गई। छात्र-छात्राएं शोर मचाते हुए कक्षाओं से बाहर भागे और देखते ही देखते स्कूल परिसर में भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की देसी कोशिश नाकाममौके पर आए ग्रामीणों ने पहले मिर्च जलाकर सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन कोबरा किचन की टाइल्स के नीचे जाकर छिप गया। किचन शेड के गेट को बंद कर ईंटें रख दी गईं ताकि सांप बाहर न निकल सके। सर्पमित्र ने संभाली स्थितिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक भुरला सोलंकी ने सर्पमित्र छतर नागराज को सूचना दी। छतर नागराज अपने गृह ग्राम देवली से करीब 5 किलोमीटर दूर स्कूल पहुंचे और किचन शेड की सावधानीपूर्वक तलाशी ली। उन्होंने सुरक्षा...
गणतंत्र दिवस पर गांधी का अपमान: नरसिंहपुर के स्कूल में बच्चों से गवाए आपत्तिजनक गीत, कलेक्टर ने लिया कड़ा संज्ञान
Madhya Pradesh, State

गणतंत्र दिवस पर गांधी का अपमान: नरसिंहपुर के स्कूल में बच्चों से गवाए आपत्तिजनक गीत, कलेक्टर ने लिया कड़ा संज्ञान

नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गणतंत्र दिवस का उत्सव उस समय विवादों में घिर गया, जब जामुनपानी शासकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने मंच से महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित पंक्तियां गाईं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन और जनता दोनों में आक्रोश फैल गया। घटना का विवरणजमूपानी शासकीय प्राथमिक शाला, तेंदूखेड़ा में हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने कथित तौर पर पांच गानों की धुन पर ऐसे बोल गाए, जो गणतंत्र दिवस की गरिमा के विपरीत थे और जिनमें महात्मा गांधी के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया। स्कूल में कुल 45 छात्र और केवल दो शिक्षक मौजूद हैं। प्रधानाध्यापक दिनेश ठाकुर ने कहा कि छात्रों को गाने के लिए न तो कोई रिहर्सल कराया गया था और न ही तैयारी थी। उनका दावा है कि वे प्रदर्शन के समय अन्य कक्षा में छात्रों को अनुशासित करने गए थे। कलेक्टर ने दिए...