2026 में संन्यास ले सकते हैं ये 5 भारतीय खिलाड़ी 2027 वनडे विश्व कप में वापसी की संभावना बेहद कम
नई दिल्ली।
साल 2026 की शुरुआत के साथ ही भारतीय क्रिकेट में बदलाव की आहट तेज हो गई है। टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों की ओर तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में कई सीनियर और लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी अब बेहद मुश्किल नजर आ रही है। उम्र, फिटनेस और चयनकर्ताओं की प्राथमिकताओं को देखते हुए माना जा रहा है कि कुछ दिग्गज खिलाड़ी इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, जिनका 2027 वनडे विश्व कप में खेलना लगभग असंभव है।
अजिंक्य रहाणे
पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे भारतीय क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में उनकी वापसी की राह अब लगभग बंद हो चुकी है। रहाणे फिलहाल घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेल रहे हैं।
टेस्ट: 85 मैच
वनडे: 90 मैच
टी20: 20 मैच
जून 2026 में वह 38 वर्ष के हो जाएंगे और च...










