ऑपरेशन सिंदूर में हार के बयान पर सियासी बवाल: बीजेपी ने कांग्रेस को सेना का अपमान कहा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। चव्हाण ने हाल ही में कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले ही दिन भारत की हार हो गई थी और भविष्य में युद्ध हवाई और मिसाइल हमलों तक सीमित रहेंगे। इस बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी का हमला:
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "सेना का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की पहचान बन गया है। यह सिर्फ पृथ्वीराज चव्हाण का बयान नहीं, बल्कि राहुल गांधी जैसे नेता भी ऐसे बयान दे चुके हैं। कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती, यही उसकी मानसिकता दिखाती है।"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों के शौर्य का अपमान किसी को करने का अधिकार नहीं है। बीजेपी सांसद ब्रिज लाल ने भी चव्हाण के बयान...










