आवारा कुत्तों के आंकड़ों में हेरफेर, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि राज्यों ने आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदम अपर्याप्त और दिखावटी हैं। कोर्ट ने एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों का पालन न करने वाले राज्यों की रिपोर्टों को फर्जी आंकड़ों से भरा और आंखों में धूल झोंकने वाला बताया।
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया की पीठ ने विशेष रूप से झारखंड सरकार के हलफनामे की आलोचना की, जिसमें दावा किया गया था कि केवल दो महीनों में लगभग 1.9 लाख कुत्तों का टीकाकरण और नसबंदी की गई। कोर्ट ने कहा कि इतने कम समय में इतने बड़े पैमाने पर यह संभव नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 7 नवंबर को निर्देश जारी किया था कि स्कूल, अस्पताल, खेल परिसर, बस स्टैंड/डिपो और रेलवे स्टेशनों जैसे सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को हटाया जाए। साथ ही, इन जगहों पर कुत्तों के काटने की घटनाओ...










