भयंकर बवाल के बीच EVM का इतिहास सामने आया, अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा
नई दिल्ली: चुनाव सुधार प्रक्रिया को लेकर बुधवार को संसद में भारी बवाल हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर EVM की दलील गले नहीं उतरती, तो अब 'वोट चोरी' का मुद्दा लेकर आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे बिहार में विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया, लेकिन हार का कारण आपका नेतृत्व है, मतदाता सूची या EVM नहीं।
कांग्रेस का इतिहास आया सामने:अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूरी मतपेटियां हाइजैक हो जाती थीं। ईवीएम के आने से यह प्रक्रिया बंद हुई और चुनाव की पारदर्शिता बढ़ी। उन्होंने 1952 से लेकर 2004 तक हुए एसआईआर (Systematic Induction of Reforms) का इतिहास गिनाते हुए बताया कि पहले कई बार देश में चुनाव सुधार किए गए, जिनमें कांग्रेस के समय में मतपेटियों से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आए।
EVM का सफर:
1977: चुनाव आयोग ने इलेक्ट...










