Monday, June 15

This slideshow requires JavaScript.

2026 के अंत तक 1000 अल्पशिक्षित बेरोजगार महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगा LV Group of Companies एवं निर्वाह फाउंडेशन

इंदौर। LV Group of Companies (LVGC) एवं निर्वाह फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 के अंत तक 1000 अल्पशिक्षित एवं बेरोजगार महिलाओं को गृह उद्योग आधारित कार्यों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार एवं रोजगार से जोड़ने का महत्वाकांक्षी अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

इस संबंध में LV Group of Companies के संस्थापक विनायक लूनिया ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य देश की नारीशक्ति को उनकी क्षमता एवं कौशल से परिचित कराते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि LVGC के “नारी सशक्तिकरण एवं महिला उद्यमिता कार्यक्रम” को अब सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGO) का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।

लूनिया ने बताया कि इस अभियान के प्रचार-प्रसार एवं जनजागरण में निर्वाह फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय तबला वादक एवं विदेश गतिविधियों के जानकार आदित्य नारायण बनर्जी अपनी टीम के साथ प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्ट एंड क्राफ्ट उत्पाद निर्माण सहित विभिन्न गृह उद्योगों से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उत्पाद निर्माण हेतु आवश्यक कच्चा माल भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे महिलाएं नियमित रूप से उत्पादन कार्य कर सकें।

लूनिया ने कहा कि महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन की जिम्मेदारी भी LVGC निभाएगा। संस्था अपने डायरेक्ट मार्केटिंग नेटवर्क, रिटेल बाजार, सेल्स चैनल तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करेगी, जिससे महिलाओं को नियमित आय प्राप्त हो सके और उनका कार्य निरंतर चलता रहे।

उन्होंने बताया कि संस्था की रणनीति मांग आधारित एवं संतुलित उत्पादन पर केंद्रित रहेगी, जिससे अनावश्यक स्टॉक जमा न हो तथा बाजार में उत्पादों का निरंतर प्रवाह बना रहे। इसके लिए LVGC की विशेष मार्केटिंग एवं सेल्स टीम कार्य करेगी।

अंत में लूनिया ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2026 के समापन से पूर्व 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य सफलतापूर्वक प्राप्त किया जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Leave a Reply